फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: दागी शिक्षकों की हो सकती है ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती, कानूनी तरीके खोज रही सरकार; ममता बनर्जी का बयान

Thu, 04 Sep 2025 03:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kolkata: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 2016 एसएससी परीक्षा के दागी शिक्षकों को ग्रुप C और D पदों पर नियुक्त करने के कानूनी विकल्प तलाशे जा रहे हैं। वहीं, निर्दोष उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार 2016 एसएससी परीक्षा के “दागी” शिक्षकों को ग्रुप C और D पदों पर नियुक्त करने के लिए कानूनी विकल्पों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने 2016 स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के “निर्दोष” उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दागी शिक्षकों को दी जा सकती है ग्रुप सी या डी की नौकरी

ममता बनर्जी ने कहा, "मैं कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रही हूं कि ‘दागी’ शिक्षकों को ग्रुप C और D पदों पर कैसे नियुक्त किया जा सकता है। जो लोग वर्षों से पढ़ा रहे हैं लेकिन अब ‘अयोग्य’ घोषित कर दिए गए हैं, उनके लिए मैं कानूनी समाधान ढूंढने की कोशिश कर रही हूं... शायद उन्हें ग्रुप C और D में समायोजित किया जा सके। हम चीजों को राजनीतिक नजरिए से नहीं बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से देखते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें