फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Superintendent: दिल्ली में 24 से 26 सितंबर तक होगा सीबीएसई अधीक्षक भर्ती का स्किल टेस्ट, एडमिट कार्ड जल्द

Thu, 04 Sep 2025 03:09 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Superintendent Skill Test: सीबीएसई अधीक्षक भर्ती 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का स्किल (टाइपिंग) टेस्ट 24 से 26 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा से ठीक दो दिन पहले उम्मीदवारों के लॉगिन पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Superintendent Skill Test 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अधीक्षक (Superintendent) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए स्किल (टाइपिंग) टेस्ट की तारीख जारी कर दी है। यह टेस्ट दिल्ली में 24 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन लॉग-इन पर सटीक तिथि जल्द देख सकेंगे।

विज्ञापन


यह परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 212 पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें 142 पद अधीक्षक और 70 पद जूनियर सहायक के लिए थे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR आधारित आयोजित की गई थी।

2 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र का विवरण

सीबीएसई ने बताया कि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड, परीक्षा की तिथि और केंद्र का विवरण परीक्षा से 2 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर विजिट करते रहें।

यात्रा भत्ता की सुविधा

जो उम्मीदवार टियर-1 परीक्षा (20 अप्रैल 2025) दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद) के अलावा अन्य शहरों में देकर आए हैं, उन्हें दिल्ली आने-जाने का Sleeper Class (Non-AC) ट्रेन किराया दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को यात्रा के दोनों तरफ के टिकट की कॉपी और अपने बैंक अकाउंट का कैंसिल चेक स्किल टेस्ट के दौरान जमा करना होगा। राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

विज्ञापन

जानें आगे की प्रक्रिया

  • दस्तावेज सत्यापन: अंतिम चरण में चुने गए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी कागजात जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो), और अनुभव पत्र (अगर मांगा गया हो) की मूल कॉपी दिखानी होगी।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: सभी चरण पूरे होने के बाद, अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

इतना मिलेगा वेतन

वेतनमान की बात करें तो जूनियर सहायक को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये (लेवल-2) और अधीक्षक को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये (लेवल-6) वेतनमान के तहत रखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें