फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Police: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा सात दिसंबर तक बढ़ी; भरे जाएंगे 15631 पद

Mon, 01 Dec 2025 04:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra Police Recruitment 2025: महाराष्ट्र पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। कुल 15,631 से अधिक पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि अब 7 दिसंबर, 2025 है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra Police Recruitment 2025: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 7 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


भर्ती में पुलिस कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर, जेल कांस्टेबल, SRPF कांस्टेबल और पुलिस बैंड्समैन सहित कई पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की परेशानियों से बचने के लिए जल्द आवेदन करें।

Maharashtra Police Vacancy: भरी जाएंगी 15,631 रिक्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15,631 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इसमें निम्नलिखित पद शामिल हैं:
  • पुलिस कांस्टेबल
  • पुलिस कांस्टेबल चालक
  • जेल कांस्टेबल
  • SRPF कांस्टेबल
  • पुलिस बैंड्समैन

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahapolice.gov.in है। उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
 
पद रिक्तियां न्यूनतम योग्यता आयु सीमा
पुलिस कांस्टेबल 12,399 12वीं पास 18–28 वर्ष
पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 234 12वीं पास 18–28 वर्ष
जेल कांस्टेबल 580 12वीं पास 18–28 वर्ष
SRPF कांस्टेबल 2,393 12वीं पास 18–28 वर्ष
पुलिस बैंड्समैन 25 12वीं पास 18–28 वर्ष
 

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा और ड्राइवर पद के लिए स्किल टेस्ट शामिल होगा। अंतिम चयन विभिन्न चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 450 रुपये, जबकि SC/ST/OBC/PwD के लिए 350 रुपये निर्धारित है।
  • PET/PST (शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा) – सभी पदों के लिए अनिवार्य
  • लिखित परीक्षा – सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और संख्यात्मक क्षमता
  • स्किल टेस्ट (केवल ड्राइवर पद के लिए)
  • अंतिम मेरिट सूची – सभी चरणों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित आगे की जानकारी और मुख्य तिथियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahapolice.gov.in पर जाएं।
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षिक व संपर्क विवरण दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें