Maharashtra Metro Recruitment 2025: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MAHA-Metro) ने जूनियर इंजीनियर सहित कुल 151 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 जून से आधिकारिक वेबसाइट mahametro.org पर जाकर 4 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ऑफलाइन माध्यम से भी संबंधित पते पर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करनी होगी।
योग्यता और आयु सीमा
महाराष्ट्र मेट्रो में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Arch, B.Tech, BE, CA या ICWA की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 5 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
पदों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से 2,80,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपये, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।