फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live Updates 2020: 10वीं पास से लेकर स्नातक जल्द करें आवेदन

Mon, 23 Mar 2020 03:06 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Live 2020 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिन - रात एक कर रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन करने के लिए बताएंगे, जिनमें बंपर भर्तियों के साथ 10वीं पास से लेकर स्नातक तक की योग्यताएं मांगी गई हैं। कभी- कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:48 PM, 23-Mar-2020

10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, यहां कई पद हैं खाली

eCourts Recruitment 2020 – जिला और सत्र न्यायाधीश कार्यालय, झज्जर में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये आवेदन सफाई कर्मचारी और लिफ्टमैन पदों पर निकाले गए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2020 निर्धारित की गई है।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

03:05 PM, 23-Mar-2020

अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां सहायक प्रबंधक के पद हैं खाली

SEBI Recruitment 2020 – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कई पदों पर भर्तियां की जाने वाली हैं। ये भर्तियां अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

02:00 PM, 23-Mar-2020

स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में 9,333 पदों पर बंपर भर्तियां, आज है आवेदन का अंतिम मौका

WBHRB Recruitment 2020 : स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड, पश्चिम बंगाल ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कि थी। जिसके तहत कुल 9333 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 23 मार्च, 2020 की शाम तक आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
12:56 PM, 23-Mar-2020

RITES: राइट्स लिमिटेड ने मांगे हैं आवेदन, यहां कई पद हैं खाली

RITES Recruitment 2020 : राइट्स लिमिटेड ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि ये भर्ती इंजीनियर (सिविल) के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

11:36 AM, 23-Mar-2020

Sarkari Naukri: यहां निकली हैं 1760 सरकारी पदों पर नौकरी, सैलरी 60 हजार रुपये से ज्यादा

अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो राजस्थान हाई कोर्ट में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन सरकारी नौकरियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट से लेकर क्लर्क तक की 1760 नौकरियां निकली हैं। आइए इन सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
10:16 AM, 23-Mar-2020

मध्यप्रदेश में निकली हैं 229 सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

मध्यप्रदेश में 229 पदों के लिए सरकारी नौकरी निकली है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने स्नातकों और डिप्लोमा धारियों के लिए सरकारी नौकरियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी तीन अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

09:48 AM, 23-Mar-2020

786 पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरियां, 15 अप्रैल तक है मौका

ओडिशा राज्य सहकारी बैंक (OSCB) ने बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर पदों के लिए 786 नौकरियां निकाली हैं। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी हर हाल में 15 अप्रैल तक अपने आवेदन कर दें क्योंकि इसके बाद आपके हाथ से यह सुनहरा मौका निकल जाएगा।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

08:38 AM, 23-Mar-2020

अगर करना चाहते हैं इस कंपनी में नौकरी, तो दें सिर्फ एक इंटरव्यू

NPCIL Recruitment 2020: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं। वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। 

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

08:38 AM, 23-Mar-2020

युवाओं के लिए BHEL में नौकरी का सुनहरा मौका, नहीं देनी लिखित परीक्षा

BHEL Recruitment 2020 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे BHEL की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

08:38 AM, 23-Mar-2020

भारतीय अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में है नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

ISRO SAC Recruitment 2020 – भारतीय अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (ISRO SAC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आज ही ISRO SAC कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

08:26 AM, 23-Mar-2020

Sarkari Naukri Live 2020: इसरो, एचएएल समेत कई विभागों हो रही हैं भर्तियां

HAL Recruitment 2020 – हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा एक अधिसूचना के तहत डिप्लोमा तकनीशियन के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिए गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया समेत अन्य सभी जानकारियां अच्छी तरह जरूर पढ़ लें। 

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें