यूपी पुलिस की इस भर्ती में इसलिए नहीं मिलेगा अग्निवीरों को आरक्षण
दरअसल, अग्निवीर भर्ती के पहले बैच की ज्वॉइनिंग ट्रेनिंग के बाद अगस्त 2023 में सेना में हुई। इस लिहाज से इस बैच के चार साल 2027 में जाकर पूरे होंगे। तब इन अग्निवीरों में से 75 फीसदी सैनिकों को वापस भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। ये 75 फीसदी अग्निवीर सैनिक वर्ष 2027 में या उसके बाद जो भर्तियां निकलेंगी, उसका लाभ उठा सकेंगे न कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का।
इन राज्यों में भी हुई अग्निवीरों को आरक्षण देने की घोषणा
-
उत्तर प्रदेश के अलावा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात सरकार ने भी पूर्व अग्निवीरों को नौकरियों में कोटा देने का एलान किया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए कानून लेकर आएगी।
-
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने भी एलान किया कि पूर्व अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत अन्य नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती समेत अन्य सरकारी भर्तियों में वरीयता दी जाएगी।
गौरतलब है कि पहले बैच के अग्निवीर वर्ष 2027 में जाकर इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।