फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC AAO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम में बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन

Sun, 15 Jan 2023 03:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Life Insurance Corporation of India Recruitment 2023: एलआईसी ने कई पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
LIC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

LIC Assistant Administrative Officer Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नियुक्ति के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के पदों पर होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होना होगा। 
विज्ञापन

 

LIC  AAO भर्ती विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 15 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 तक है। उम्मीदवार किसी भी असुविधा से बचन के लिए आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 300 पदों पर भर्ती होनी है।
 

LIC AAO Recruitment शैक्षिक योग्यता और आयु-सीमा

भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को स्नातक होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
 

LIC AAO Application Fee आवेदन शुल्क

भारतीय जीवन बीमा निगम की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 700 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 85 रुपये का शुल्क देना होगा। 

LIC AAO Recruitment परीक्षा पैटर्न और वेतन

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। एलआईसी AAO 2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 53600 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। 
 
विज्ञापन

LIC Recruitment Important Dates महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुल्क जमा करने की शुरुआती तारीख- 15.01.2023
  • ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुल्क जमा करने की शुरुआती तारीख- 31.01.2023 
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड  परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथियां (प्री परीक्षा)  17.02.2023 से 20.02.2023 
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथियां (मुख्य परीक्षा) 18.03.2023
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें