फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC AAO Admit Card: एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 700+ पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम

Fri, 26 Sep 2025 08:14 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

LIC AAO Admit Card 2025 OUT: भारतीय जीवन बीमा निगम ने 700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

LIC AAO Admit Card 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एएओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्तूबर, 2025 को तथा मुख्य परीक्षा 8 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

 

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में करना होगा।

विज्ञापन

इन दस्तावेजों को रखें तैयार

एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों के लिए पूरे देश में परीक्षा आयोजित करने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित फोटो पहचान पत्रों में से कोई एक जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड या पासपोर्ट अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। गौरतलब है कि आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त, 2025 से 8 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी।
 

देखें परीक्षा पैटर्न

एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से 30 प्रश्न अंग्रेजी भाषा, 35 प्रश्न गणितीय योग्यता (Quantitative Aptitude) और 35 प्रश्न तार्किक क्षमता (Reasoning Ability) के होंगे। अंग्रेजी सेक्शन केवल क्वालिफाइंग माना जाएगा। तीनों सेक्शन के लिए अलग-अलग समय 20-20 मिनट का होगा, यानी परीक्षा का कुल समय 1 घंटा रहेगा।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं 
  • अब एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 2025 लिंक खोलें।
  • अपने पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 2025 दिखाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें