LIC AAO Exam 2023: फरवरी के तीसरे सप्ताह में हुई थी परीक्षा
17 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 के बीच एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) - 31वीं बैच के तहत 300 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परिणाम अगले एक-दो दिन घोषित किए जाने की संभावना है।
LIC AAO Mains Admit Card 2023: कॉल लेटर जल्द
प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आने के बाद एलआईसी की ओर से सहायक प्रबंध अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। सभी शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर कॉल लेटर डाउनलोड का लिंक जल्द उपलब्ध होगा।