LIC AAO 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्र आज, 22 अप्रैल, 2019 को जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा जारी कर दिया गया है। LIC सहायक प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा 2019 प्रवेश पत्र अब LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं वे अब LIC की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.licindia.in से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, एलआईसी एएओ 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन मार्च महीने में आमंत्रित किया गया था। परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र व परीक्षा का समय सभी जानकारी प्रवेश पत्र पर अंकित है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए सरल नियमों का पालन कर सकते हैं।