आज के समय में पूरी दुनिया में इंटरनेट का इस्तेमाल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग से दुनियाभर के बाजारों को डिजिटलाइजेशन की ओर उन्मुख कर दिया है। यही वजह है कि वर्तमान समय में डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाने वाले युवाओं को ना केवल आकर्षक सैलरी वाली नौकरी मिल रही है बल्कि यहां करियर में ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं भी मौजूद हैं। इस क्षेत्र में पुरुषों के साथ वर्किंग और घरेलू पढ़ी-लिखी महिलाएं भी घर बैठे काम कर पैसा कमा रही हैं। ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं जिनमें महिलाओं ने घर से काम करते हुए एंटरप्रिन्योर बन गईं और खुद के ब्रांड बना लिए। अगर घर-परिवार की जिम्मेदारियों के कारण नौकरी करना संभव ना हो तो भी घर बैठे वे डिजिटल मार्केटिंग के जरिए अपने काम को आगे बढ़ा सकती हैं और कामयाब बिजनेस वुमन बनकर उभर सकती हैं। युवा और घरेलू महिलाएं भी डिजिटल मार्केटिंग के गुर सीख सकें, इसी बात को ध्यान में रखकर सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट टीम ने एक स्पेशल कोर्स डिजाइन किया है जो काफी किफायती भी है। इस कोर्स का मकसद नौजवान से लेकर घरेलू महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग के गुर सिखाना और उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया कराना है। आप Digital Marketing Course पर क्लिक कर इस कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग प्रोग्राम के अंतर्गत सबसे पहले आपको अपने टार्गेट ऑडियंस को पहचानना होता है और फिर उनके चुनाव के अनुसार सेवाओं को तकनीकी सहजता से उपलब्ध कराना होता है। इसमेंकॉस्टमर को लेकर जानकारी होना बेहद ही जरूरी है, जिसे टार्गेट कस्टमर कहते हैं। यह कस्टमर डिटिजिल मार्केटिंग को लेकर कितना अवेयरर हैं, उसके सामने क्या-क्या विकल्प हैं और उसका अब तकका डिजिटल मार्केटिंग का तजुर्बा कैसा रहा है। इन तमाम चीजों पर कस्टमर से बात कर तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इस करियर में होने का एक बड़ा फायदा यह भी है किउम्मीदवार घर बैठे अपने करियर को भी आगे बढ़ा सकते हैं और अपने खाली समय का सदुपयोग कर शानदार पैसा कमा सकते हैं।
सोशल मीडिया मार्केटिंग एक्सपर्ट।
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन एक्सपर्ट।
कॉन्टेन्ट मार्केटर।
फ़ेसबुक मार्केटर।
ईमेल मार्केटिंग।
इनबाउंड मार्केटिंग।
वेबएनालिटिक्स।
इस फील्ड में कई सैक्टर्स जैसे कि बैंकिंग, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, आईटी, मीडिया, कंसल्टेंसी, मार्केट रिसर्च, पीएसयू, पीआर एडं एडवरटाइजिंग, मल्टी नेशनल कंपनियों आदि में अच्छी जॉब हासिल कीजा सकती है और सैलरी पैकेज भी अच्छा मिलता है। शुरुआती सैलरी 2 लाख से 4 लाख रु. के बीच होती है, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ-साथ इसमें अच्छा पैकेज मिलने की संभावना भी बढ़ती जातीहै। डिजिटल मार्केटिंग में विशेषज्ञता हासिल करने पर 2.5 लाख की मासिक सैलरी का पैकेज भी हासिल किया जा सकता है।
अगर आप भी एक शानदार नौकरी और करियर चाहते हैं और आपमें कुछ नया सीखने की चाह है तो बिना समय गवाएं Safalta.com द्वारा शुरू किए गए इस स्पेशल प्रोग्राम से जुड़ जाइए। इस कोर्स में अब तक सैकड़ों की संख्या में युवा जुड़ चुके हैं और मोटी तनख्वाह वाली सैलरी हासिल कर चुके हैं। आप सफलता डॉट कॉम पर विजिट कर या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर भी कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।