फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC Inter Level 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जल्द बंद होगी पंजीकरण विंडो

Mon, 24 Nov 2025 06:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSSC Inter Level 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल 23,175 पदों पर भर्ती होगी।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSSC Inter Level 2025: बिहार स्टाफ चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है। ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है और 12वीं कक्षा पास हैं, वे बिना देर किए ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर शुल्क जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

BSSC Inter Level Vacancy 2025: रिक्ति विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 23175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) के लिए 22072, क्लर्क/टाइपिस्ट के लिए 4, जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर के लिए 534, एनिमल हसबैंड्री हेल्पर के लिए 549 और बेंच क्लर्क के लिए 16 पद आरक्षित हैं। 
 
पद का नाम कुल पद
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) 22,072
क्लर्क / टाइपिस्ट 4
जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर 534
एनिमल हसबैंड्री हेल्पर 549
बेंच क्लर्क 16
 

पात्रता मानदंड

  • अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण किया हो।
  • बिहार के बाहर के उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है।
  • आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी कैटेगरी के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है:
  • सबसे पहले onlinebssc.com वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएँ और मांगी गई जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और फॉर्म में बाकी जानकारी भरें।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें