सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास दिल्ली के पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है। हेड कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2022 को समाप्त होने वाली है इसलिए इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। साथ ही SSC ने भी हाल ही में एक नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को यह सूचना दी है कि किसी भी हालत में 16 जून के बाद इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन के अंतिम दिनों में वेबसाइट क्रैश या आवेदन पेज नहीं खुलने जैसी समस्याओं से बचने के लिए इसके लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Delhi Police Constable FREE EBooks - Download Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के साथ उन्हें फिजिकल टेस्ट्स और अन्य टेस्ट्स में भी हिस्सा लेना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े सभी चरणों के टेस्ट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए। गौरतलब है कि आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। फिजिकल टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर का होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंको के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
CBT के बाद इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली PET में 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को 12 फिट 6 इंच के लॉन्ग जंप और 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। वहीं 30 साल से कम उम्र की महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी और 9 फिट के लॉन्ग जंप तथा 3 फिट के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।