रिक्ति विवरण
जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर कुल 90 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें जूनियर सहायक के 25 पद, लेखाकार के 23, और जूनियर इंस्पेक्टर के 42 पद शामिल है। आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक डिग्री होनी चाहिए।
| पदों का नाम |
पदों की संख्या |
| जूनियर सहायक |
25 |
| लेखाकार |
23 |
| जूनियर इंस्पेक्टर |
42 |
| कुल |
90 |
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयनित होने के लिए आवेदकों तो तीन चरणों से गुजरना होगा:
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।
- जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक कौशल परीक्षण भी पास करना होगा। जो कि टाइपिंग स्पीड के लिए होगा।
- यदि आप ऑनलाइन परीक्षा और कौशल परीक्षण में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको सत्यापन के लिए अपने दस्तावेज लाने के लिए कहा जाएगा।