फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS–NVS Vacancy 2025: केवीएस और एनवीएस की वैकेंसी हुई संशोधित, जारी हुआ नोटिस, देखें रिक्तियां

Wed, 10 Dec 2025 07:26 PM IST
जागृति जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

KVS Vacancy Revised 2025: सीबीएसई ने नई अपडेटेड रिक्तियों की सूची जारी करते हुए आधिकारिक नोटिस प्रकाशित की है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब संशोधित वैकेंसी विवरण सीबीएससी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
अब हर लैपटॉप पर होगी Cognizant कंपनी की नजर। - फोटो : Freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई ने केवीएस और एनवीएस की रिक्तियों में संशोधन किया हैं। बोर्ड (CBSE) ने नई वैकेंसी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार संशोधित रिक्तियों का विवरण वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। शिक्षण और गैर-शिक्षण मिलाकर कुल पदों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। यह भर्ती केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 थी। अब जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण स्टेटस और आवेदन स्वीकार्यता चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: KVS-NVS Vacancy: अभ्यर्थियों की शिकायतों पर CBSE ने दिया स्पष्टीकरण, योग्यता से जुड़े सभी सवालों के दिए जवाब
विज्ञापन


इस मेगा भर्ती अभियान में केवीएस और एनवीएस के लिए टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर नियुक्त की जाएगी। इसमें पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, प्रिसिंपल, उप-प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन और प्रशासनिक स्टाफ जैसे पद शामिल हैं। एनवीएस में रेसिडेंशियल ड्यूटी है, इसलिए चयनित उम्मीदवार को अतिरिक्त भत्ते भी दिए जाएंगे।

चूंकि, आवेदन प्रक्रिया अब बंद हो चुकी है, इसलिए जिन लोगों ने आवेदन किया है वो सीबीएस की वेबसाइट पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करते रहें। किसी री-अपलोड संदेश की स्थिति में तुरंत सुधार के लिए नोटिस देखें और आगे की प्रक्रिया जैसे एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप और टियर-1 परीक्षा तिथि की अपडेट का इंतजार करें। परीक्षा की तारीख सीबीएससी, केवीएस और एनवीएस की वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएंगी। 

ये भी पढ़े: KVS-NVS Vacancy 2025: केवीएस और एनवीएस में निकली 14967 पदों पर बंपर भर्ती, आज से करें आवेदन; जानें योग्यता
विज्ञापन


परीक्षा और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में दो चरणों में परीक्षा होगी। टियर-1 ओएमआर पर आधारित परीक्षा होगी और टियर-2 विषय पर आधारित, ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव परीक्षा होगी। शिक्षण पदों पर अंतिम चयन टियर-2 और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। गैर-शिक्षण पदों के लिए स्किल टेस्ट भी आयोजित होगा। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें