फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलकत्ता पुलिस कांस्टेबल: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 28 अक्तूबर से फिजिकल टेस्ट; इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

Tue, 13 Oct 2026 04:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी हो गया है। अब 28 अक्तूबर से PMT-PET शुरू होंगे और 15 अक्तूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका और अगले चरण से जुड़ी जरूरी बातें...
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने 12 अक्तूबर 2026 को नतीजे घोषित किए। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी WBPRB, वेस्ट बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को अब अगले चरण में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

28 अक्तूबर से शुरू होंगे PMT और PET

कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अगले चरण यानी PMT और PET की शुरुआत 28 अक्तूबर 2026 से होगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 15 अक्तूबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित भर्ती पोर्टल wbprb.applythrunet.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ ले जाना जरूरी होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
  • WBPRB, वेस्ट बंगाल पुलिस या कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल भर्ती 2024 के रिजल्ट से संबंधित लिंक खोलें।
  • मांगी गई जानकारी में अपना एप्लिकेशन सीरियल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना स्थायी जिला या राज्य चुनें।
  • सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्टेटस चेक करें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन

8 अक्तूबर को जारी हुई थी फाइनल आंसर की

WBPRB ने कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की 8 अक्तूबर 2026 को जारी की थी। लिखित परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को OMR शीट के माध्यम से आयोजित की गई थी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और परीक्षा कुल 100 अंकों की थी। इससे पहले प्रोविजनल आंसर की 31 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें