फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Recruitment: मेट्रो में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका! 128 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज; तुरंत करें अप्लाई

Wed, 22 Jan 2025 11:17 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Kolkata Metro Railway Apprentice Recruitment: मेट्रो रेलवे कोलकाता में अपरेंटिस के 128 पदों पर आवेदन की समय सीमा आज यानी 22 जनवरी शाम 5 बजे खत्म हो जाएगी। 10वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Kolkata Metro Apprentice Recruitment 2024 - फोटो : X(@metrorailwaykol)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kolkata Metro Railway Apprentice Recruitment: मेट्रो रेलवे कोलकाता (Kolkata Metro) में अपरेंटिस के 128 पदों पर आवेदन की समय सीमा आज यानी 22 जनवरी शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हुई थी। 10वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mtp.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kolkata Metro Vacancy 2024: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में अपरेंटिस के कुल 128 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • फिटर: 82 पद
  • इलेक्ट्रीशियन: 28 पद
  • मशीनिस्ट: 9 पद
  • वेल्डर: 9 पद
विज्ञापन

Kolkata Metro Apprentice Eligibility: पात्रता मापदंड

कोलकाता मेट्रो अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं:
  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी किए गए राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र (NTC) होना चाहिए, जो संबंधित ट्रेड में हो।
  • उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

कोलकाता मेट्रो अपरेंटिस भर्ती में आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
 
विज्ञापन

Kolkata Metro Selection Process: चयन प्रक्रिया

कोलकाता मेट्रो अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरे गए विवरणों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

मेरिट सूची में उम्मीदवारों के मैट्रिकुलेशन और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों को समान महत्व दिया जाएगा और इन दोनों अंकों का औसत लेकर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

कोलकाता मेट्रो अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन कैसे करें?

कोलकाता मेट्रो में अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले, आपको कोलकाता मेट्रो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट mtp.indianrailways.gov.in पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर, "आवेदन करें" या "Recruitment" सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो सबसे पहले अपने विवरण के साथ रजिस्टर करें और एक लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरें।
  • आवेदन शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र की समीक्षा करें।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद, आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें