रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 के परिणाम 15जनवरी 2022 तक घोषित करने का ऐलान किया है। RRB द्वारा यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी चरण की परीक्षा 31 जुलाई को ही समाप्त हुई थी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 में भी हिस्सा लेना होगा। रेलवे ने CBT 1 का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित करने के साथ ही इसके CBT 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी 2022 के बीच करने का ऐलान किया है। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।
कितने अभ्यर्थियों को मिलेगा CBT 2 में बैठने का मौका :
NTPC भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, CBT 1 में कुल रिक्तियों की संख्या के 20गुना अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया जा सकता है और इन्हीं अभ्यर्थियों को CBT 2 में बैठने का मौका मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 35,277 पदों को भरा जाना है। इसलिए अगर रेलवे कुल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करेगा, तो भी सवा करोड़ में से महज 7,05,540 अभ्यर्थियों को ही CBT 2 में बैठने का मौका मिल सकेगा। हालांकि, अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकता है।
इन विशेष नियमों के साथ हो रहा है आपकी आंसरशीट का मूल्यांकन :
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आंसरशीट का मूल्यांकन कुछ विशेष नियमों के साथ किया जा रहा है। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू है और अभ्यर्थियों की आंसरशीट को पहले इसी व्यवस्था के तहत जांचा जाएगा। इसके बाद फाइनल स्कोर देने से पहले इसमें नॉर्मलाइजेशन की भी व्यवस्था लागू की जाएगी और सभी अभ्यर्थियों का मार्क्स नॉर्मलाइज किया जाएगा। नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया के तहत सभी अभ्यर्थियों को मार्क्स देने के बाद ही इसका फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।