फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB/RRC Group D Exam 2021 : 23 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, पिछली ग्रुप D भर्ती में कितना गया था कटऑफ

Fri, 17 Dec 2021 01:39 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
विज्ञापन
rrb group d
विज्ञापन
भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल ग्रुप D भर्ती 2019 के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने जा रही है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में आवेदन मांगे थे लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हुई थी। परीक्षा के आयोजन में ढ़ाई साल से भी अधिक की देर होने की वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान थे और वे इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों की मांग को मानते हुए रेलवे ने इस परीक्षा को 23 फरवरी से कई फेज में आयोजित करने का फैसला किया है। हालांकि,इससे पहले रेलवे ने अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में फोटो और सिग्नेचर में सुधार करने के लिए एक और मौका देने की बात कही है और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 15 दिसंबर से 26 दिसंबर तक लिंक एक्टिव की जाएगी। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं,तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE RRB Group D Mock Test- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।

पिछली बार कितना गया था कटऑफ :

ग्रुप D की भर्ती इससे पहले 2018 में आयोजित की गई थी और उस समय तकरीबन 64हजार पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई थी। इस परीक्षा में रेलवे हर बोर्ड के लिए अलग कट ऑफ जारी करती है। 2018 की ग्रुप Dभर्ती में उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले प्रयागराज बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 74.57 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 69.87 मार्क्स,एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 62.92 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 50.12 मार्क्स गया था। 

इस बार क्या रहा सकता है कटऑफ:

अभ्यर्थियों की संख्या में कमी और रिक्तियों की संख्या में वृद्धि का प्रभाव इस बार की भर्ती पर देखने को मिल सकता है और यह संभव है कि इस बार कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की अपेक्षा थोड़ा कम या उसके बराबर रहे। इस बार की भर्ती में प्रयागराज बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 70 से 75 मार्क्स,ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 67 से 72 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 60 से 75 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 50 से 55 मार्क्स के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

पिछले सालों में पूछे गए कुछ ऐसे सवाल 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें