फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2021: सिपाही पदों के साथ पीएसी कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भी निकाली जा सकती है भर्ती, जान लीजिए ये जरूरी जानकारी

Wed, 15 Dec 2021 03:04 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही 25,000 सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती का आयोजन कर सकता है। इसके अलावा भी प्रदेश में कई पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
UP Police Jobs - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में हाल ही में 9,354 पदों के लिए खत्म हुई लिखित परीक्षा के बाद अब 25,000 नए आरक्षी (कॉन्स्टेबल) के पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई है। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इन 25,000 आरक्षी  पदों पर होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया है। राज्य सरकार  की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी।  ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।  साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी  के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच  FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

क्या सिपाही पदों के साथ पीएसी जवानों की भी कराई जा सकती है भर्ती   

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा वर्ष 2018 में कुल 49,568 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। इन पदों पर सिपाही नागरिक पुलिस के 31,360 व सिपाही प्रादेशिक आर्मड कान्सटेबुलरी (पीएसी ) जवानों के 18,260 पद भी शामिल थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यूपीपीआरपीबी की ओर से सिपाही नागरिक पुलिस भर्ती का आयोजन किया जाता है तो इसमें पीएसी जवानों की संख्या भी शामिल हो सकती है।  हालंकी अभी इस संबंध में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड के जरिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 

किन-किन सब्जेक्ट्स की करनी होगी तैयारी 

उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 नंबर की एक लिखित परीक्षा देनी होती है। यह एग्जाम वस्तुनिष्ट प्रकार का होता है। इसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान,  संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि और तार्किक क्षमता से जुड़े कुल 150 प्रश्न  पूछे जाते हैं। प्रत्येक सवाल का सही आन्सर देने वाले कैंडिडेट्स को 2 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर देने पर एक चौथाई यानि 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। इसके अलावा अगर नई भर्ती के सिलेबस में किसी तरह का बदलाव होता है तो उम्मीदवारों को भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।   

सिपाही बनने के लिए इन पाँच पड़ाव को करना होगा पार 

यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है। 

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सफलता डॉट कॉम के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें