फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2021: यूपी पुलिस में कार्यरत कॉन्स्टेबल को कितने साल बाद मिलता है प्रमोशन, जानिए क्या आरक्षी को भी मिल सकता है दारोगा बनने का मौका

Wed, 15 Dec 2021 02:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 25,000 नए कांस्टेबल जवानों को भर्ती किए जाने की तैयारी चल रही है। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आरक्षी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को 25,000 सिपाही (कांस्टेबल) पदों पर भर्ती आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव भेज दिया है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी। भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल  वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि पुलिस विभाग में बतौर सिपाही भर्ती होने वाले शख्स को कितने प्रमोशन मिलते हैं और प्रमोशन के आधार पर एक सिपाही को किस उच्च पद तक पहुँचने का मौका मिल सकता है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज आपको इस आर्टिकल के जरिए सिपाही पद पर भर्ती हुए पुलिस के जवान को किस हाई लेवल तक पहुँचने का मौका मिल सकता है इस बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच  FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

जान लें कितने वर्षों में मिलता है प्रमोशन 

अगर किसी अभ्यर्थी का चयन पुलिस में बतौर सिपाही (कांस्टेबल) के रूप में होता है तो उसे न्यूनतम दस वर्षों तक इसी पद पर अपनी सेवाएं देनी होती हैं। जिसके बाद कैंडिडेट्स का प्रमोशन हेड-कांस्टेबल के रूप में किया जा सकता है। इसके बाद एक हेड-कांस्टेबल के रूप में कार्य करते हुए आपको कम से कम पाँच साल तक काम करना होगा जिसके बाद उम्मीदवारों को ASI यानी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट करने के लिए उचित माना जाता है जहां रहते हुए उसे कुछ वर्षों तक अपनी सेवाएं देनी होती हैं। कई बार उम्मीदवारों का ASI पद से ही रिटायरमेंट हो जाता है लेकिन यदि रिटायरमेंट नहीं होता है तो अभ्यर्थियों को ASI के बाद SI बनने का मौका भी मिल सकता है। कुछ उम्मीदवारों को उनकी कार्य शैली और क्षमता के आधार पर जल्दी प्रमोशन मिलते हैं ऐसे में वे इंस्पेक्टर पद तक का सफर तय कर लेते हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि एक कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए सिपाही को DSP रैंक तक जाने का रास्ता मिल जाता है।

सिपाही बनने के लिए इन पाँच पड़ाव को करना होगा पार 

यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है। 

क्या इक्यू पर्सेंटाइल मैथेड़ से किया जाएगा मूल्यांकन 

पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 9,534 पदों के लिए कराई होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में इक्यू पर्सेंटाइल मैथेड़ का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या शीघ्र ही आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में भी इस पद्धति का प्रयोग किया जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड के जरिए जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सफलता डॉट कॉम के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें