फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Exam 2022: बीस दिन बाद है राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा, इस तारीख तक जारी किए जा सकते हैं अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड

Wed, 01 Jun 2022 02:36 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

UPSSSC की ओर से कराई जाने वाली लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख नजदीक आ चुकी है। आयोग ने 2,47,667 उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
 
विज्ञापन
UPSSSC PET Result 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर कराई  जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए 19 जून 2022 की तिथि निर्धारित की हुई है जो काफी नजदीक आ चुकी है। लगभग बीस दिनों बाद आयोजित की जाने वाली इस निर्णायक लिखित परीक्षा में तकरीबन ढाई लाख से अधिक उममीदवारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यूपी लेखपाल भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब यूपीएसएसएससी की ओर से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। ऐसे में शॉर्टलिस्ट हो चुके कैंडिडेट्स को समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UP Lekhpal Practise Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड 

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से 19 जून को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाए कीउम्मीद जताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि इस बारे में आयोग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें