हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब भी जारी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की अधिसूचना के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि कुल 7298 कांस्टेबल के पदों पर यह भर्ती की जानी है, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। पुरुषों के लिए जहां 5500 पद निर्धारित किया गया है, तो वहीं महिलाओं के लिए कुल पदों की संख्या 1798 है।
आवश्यक योग्यता
1)शैक्षणिक योग्यता
इसके अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड/संस्थान से उम्मीदवारों का 12वीं या उसके समकक्ष पास होना अनिवार्य है। मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत का एक विषय के रूप में अध्ययन आवश्यक है। यदि किसी उम्मीदवार ने आवेदन पत्र भरने के समय तक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त नहीं की है तो ऐसे अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
2)शारीरिक योग्यता
सामान्य वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और सीने के माप बिना फुलाए 83 सेंटीमीटर और फुलाने पर 87 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और सीने के माप बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर तो फुलाने के बाद 85 सेंटीमीटर होना चाहिए। यानी पुरुष उम्मीदवारों के न्यूनतम 4 सेंटीमीटर सीने का फुलाव अनिवार्य है।
सामान्य श्रेणी से आने वाली महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 158 सेंटीमीटर तो आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 156 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
3)आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 01-12-2020 तक 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवारों का जन्म 01-12-1995 से पहले और 01-12-2002 के बाद नहीं होना चाहिए। ऊपर बताई गई अधिकतम आयु सीमा में केवल अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से संबंधित उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। यह छूट अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष व अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों को 5 वर्ष की है। दिव्यांग छात्रों को उम्र में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे करें खुद को तैयार
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम पास करने और पुलिस की नौकरी में जाने के आपके सपनों को साकार करने के लिए safalta.com ने आपके लिए एक विशेष कोर्स तैयार किया है, जिसमें आपकी बेहतर तरीके से तैयारी कराई जाएगी। इसमें आपको 150 घंटे से ज्यादा की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेज व रिकॉर्डेड वीडियो क्लासेज प्रदान की जाएंगी। साथ ही ढेरों वीकली टेस्ट व मॉक टेस्ट कराए जाएंगे, ताकि आपकी प्रैक्टिस होती रहे। छात्रों की तैयारी को और भी ठोस करने के लिए पीडीएफ स्टडी मैटेरियल मुहैया कराया जाएगा।
अधिक से अधिक डाउट सेशन व प्रैक्टिस सेशन भी कराए जाएंगे। जहां समय-समय पर छात्र अपने डाउट क्लियर कर पाएंगे। लाइव क्लास का रिकॉर्डेड बैकअप भी मिलेगा ताकि लाइव क्लास छूटने पर छात्रों का नुकसान न हो। परीक्षा के लिए टाइम मैनेजमेंट व ऐक्युरेसी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आपकी बेहतर तैयारी के लिए हमारे पास एक्सपर्ट फैकल्टी की एक पूरी टीम मौजूद है जिनका मार्गदर्शन आपके लिए काफी लाभदायक होगा। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़िए safalta.com के साथ और हरियाणा पुलिस में जाने के अपने सपनों को कीजिए साकार।
आवश्यक सूचना
Safalta.com का हरियाणा पुलिस कॉन्सटेबल कोर्स के नए बैच 8 फरवरी 2021 से शुरू होने वाले थे। लेकिन दिल्ली व उसके समीप हो रहे विभिन्न घटनाक्रमों के कारण इंटरनेट में आई दिक्कतों के कारण इनकी लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी गई है। छात्रों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए यह बैच अब 2 दिन बाद 10 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।
इस कोर्स की अधिक जानकारी के लिए विजिट करें
http://bit.ly/safalta-haryanapolice
या अभी भरें ये फॉर्म-
http://bit.ly/form-haryanapolice