फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Services 2022: सिविल सेवा परीक्षा में रहा है इंजीनियरिंग के छात्रों का जलवा, जानें आखिरी कुछ सालों के टॉपर्स में क्या है इंजीनियरिंग स्ट्रीम के छात्रों की संख्या

Sat, 02 Apr 2022 02:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं।
 
विज्ञापन
UPSC Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के प्रीलिम्स में अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। दरअसल CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। हालांकि इसके जरि भरे जाने वाले पदों की संख्या बेहद ही कम होती है और इसलिए इस परीक्षा में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखनेको मिलती है। इस साल सिविल सेवा परीक्षा के जरिये 1,011 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा में रहा है इंजीनियरिंग के छात्रों का जलवा :

सिविल सेवा परीक्षा में वैसे तो सभी विषयों से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलता है। लेकिन इस परीक्षा में इंजीनियरिंग स्ट्रीम के अभ्यर्थियों का सफलता प्रतिशत अन्य विषयों के अभ्यर्थियों से काफी अधिक है। दरअसल, UPSC द्वारा जारी किए गए आकड़ो के मुताबिक इस परीक्षा में सबसे अधिक इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थी सफलता हासिल करते हैं। इन आकड़ों के मुताबिक 2019 में सिविल सेवा परीक्षा में कुल 922 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी और इनमें 63.12 प्रतिशत छात्र इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से थे। वहीं, 24.18 फीसदी अभ्यर्थी हयूमैनिटिज बैकग्राउंड से, 6.61 फीसदी अभ्यर्थी साइंस बैकग्राउंड से और 6.07 फीसदी अभ्यर्थी मेडिकल बैकग्राउंड से थे।

आखिरी कुछ सालों के टॉपर्स में शामिल हैं इतने इंजीनियर्स :

सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने 2025 में से 1054 अंक लाकर पूरे देश में टॉप किया था। बिहार के रहने वाले शुभम भी इंजनियरिंग के ही छात्र रहे हैं और उन्होंने IIT बॉम्बे से बीटेक किया है। वहीं, CSE 2019 में प्रदीप सिंह ने 1,072 मार्क्स लाकर पूरे देश में पहला रैंक हासिल किया था। CSE 2019 के टॉपर प्रदीप कुमार भीइंजीनियरिंग के ही छात्र रहे हैं और इन्होंने अपना बीटेक कम्प्यूटर साइंस स्ट्रीम में मूर्थल से किया है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐपडाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें