फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police Recruitment 2022: दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती, कैसे इसमें ला सकते हैं एक्स्ट्रा मार्क्स

Fri, 22 Jul 2022 08:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO)/(TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल के दो हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। इस वक्त दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है जो 29 जुलाई 2022 को समाप्त हो जाएगी। इसलिए पुलिस विभाग में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए और इसके लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इन दोनों भर्तियों का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इनके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप भी SSC की किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

इन अभ्यर्थियों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स:

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर अभ्यर्थियों को परीक्षा में एक्स्ट्रा मार्क्स मिल जाए तो उनके लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। दरअसल इस दोनों भर्तियों में हिस्सा लेने वाले जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी सी लेवल सर्टिफिकेट होगा, उन्हें पांच फीसदी अतरिक्त मार्क्स, एनसीसी बी लेवल सर्टिफिकेट वालों को तीन फीसदी अतिरिक्त मार्क्स और एनसीसी ए लेवल सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किये जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी इनके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कब होगी परीक्षा:

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) और कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), इन दोनों पदों पर अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आयोग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके पहले चरण की परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जा सकती है। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए भी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन अक्टूबर के महीने में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी:

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें