फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET/UPTET 2021: CTET के आयोजन में लगा है एक महीने का समय लेकिन UPTET की परीक्षा एक दिन में हो जाएगी पूरी, जानें दोनों परीक्षाओं में क्या है बड़ा अंतर

सार

UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Teacher Recruitment Exams - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और TET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) समाप्त हो चुकी है। इस परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ था जो 13 जनवरी 2022 को खत्म हो गई थी। हालांकि परीक्षा 16 दिसंबर की दूसरी पाली और 17 दिसंबर को दोनों पालियों की परीक्षा तकनीकी खराबी से टल गई थीं। इसके बाद जो अभ्यर्थी इन चरणों में परीक्षा नहीं दे पाए तो उनके लिए एक परीक्षा 17 जनवरी 2022 को संपन्न हो गई जबकि दूसरी परीक्षा 21 जनवरी 2022 को होनी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब सीटीईटी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई है। वहीं, अगर UPTET में शामिल होने जा रहे हैं तो इन बचे हुए दो दिनों में आप सफलता डॉट कॉम पर मौजूद FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की मदद से अपने पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

CTET के आयोजन में लगा है काफी समय :

CBSE द्वारा आयोजित किए गए CTET की शुरुआत 16 दिसंबर से हुई थी और यह परीक्षा तकरीबन एक महीने तक चली है। वहीं, UPTET का आयोजन एक दिन में पूरा किया जाना है। दरअसल, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CTET के आयोजन में इतना समय लगने की मुख्य वजह इसका ऑनलाइन मोड में आयोजन किया जाना है। जबकि UPTET का आयोजन इस बार भी पहले की तरह ही ऑफलाइन मोड में ही किया जाना है।

CTET और UPTET में क्या है अंतर :

इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में मूल अंतर यह है कि CTET का प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों के साथ कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि UPTET में उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती पर ही आवेदन कर सकते हैं।  इसके अलावा इन परीक्षाओं में एक अंतर यह भी है कि CTETका आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और UPTET का आयोजन साल में एक बार ही किया जाता है। हालांकि,इन दोनों परीक्षाओं का एग्जाम पैटर्न लगभग एक समान है और अब इन दोनों परीक्षाओं के सर्टिफिकेट को भी पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। 

सफलता के साथ अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें