अगर आप भी बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो इनदिनों आपके पास देशभर की विभिन्न बैंकों में नौकरी पाने का सबसे सुनहरा मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) के माध्यम से युवाओं कोदेश के कई सरकारी, अर्धसरकारी व प्रतिष्ठित बैंकों में क्लर्क बनने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए 22 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया चलाई जाएगी। पात्रता पूरी करने वाले इच्छुक कैंडिडेट्स अंतिम तारीख तक फार्म भर सकते हैं। गौरतलब है बैंक में क्लर्क बनने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
किन्हें दिया जाता है प्री एग्जाम के पहले प्रशिक्षण
आईबीपीएस के द्वारा हर साल सरकारी बैंकों में क्लर्क बनने के लिए हजारों पदों पर सीधी भर्तियां निकाली जाती हैं। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन प्री व मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाता है। लेकिन प्रांरभिकपरीक्षा से कुछ दिन पूर्व प्री -एग्जामिनेशन ट्रेनिंग का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए यह प्रशिक्षण ऑनलाइन ही कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण सत्र में केवल अनुसूचितजाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स-सर्विसमेन, धार्मिक अल्पसंख्य समुदाय के उम्मीदवारों को ही आंमत्रित किया जाता है। जहां उन्हें पेपर देने की ट्रेनिंग मुहैया कराई जाती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिएउम्मीदवार आईबीपीएस द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर देख लें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।