फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP SI Recruitment 2022: क्या आप भी बनना चाहते हैं आईटीबीपी में एसआई तो यहां करें अप्लाई, देखें चयन से लेकर वेतन तक की पूरी जानकारी

Sat, 16 Jul 2022 08:04 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारत तिब्बत सीमा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों के अलावा महिला कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकेंगी। 
 
विज्ञापन
ITBP Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की ओर से सबइंस्पेक्टर के कई पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इसके लिए आईटीबीपी ने नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की शुरुआत कर दी है। जारी की गई अधिसूचना केअनुसार एसआई के कुल 37 रिक्त को भरा जाना है। इसके आवेदन की शुरूआत 16 जुलाई 2022 से हो जाएगी जो अंतिम तिथि 14 अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ITBP की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।  वहीं, अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

 

किस श्रेणी के हैं कितने पद जानें पूरी डिटेल 

इस भर्ती मेंं पुरुष उम्मीदवारों के लिए 32 पद हैं जिसमें सामान्य वर्ग के 7, एससी–2, एसटी – 2, ओबीसी – 15 और ईडब्ल्यूएस के तीन पद हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए कुल पांच  पद रिक्त पदोंपर भर्ती हो रही है। इसमें अनारक्षित के एक, एससी – 1 और ओबीसी श्रेणी के  तीन पद हैं। ज्यादा जानकारी के लिेए संबंधित विभाग की वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।  

क्या होनी चाहिए योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास आवेदन दे सकते है वहीं सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले छात्रों को भी आवेदन देने कि छूट है।  इसके साथ ही आवेदकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट और इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

ऐसे समझें पूरी चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएसटी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदकों को लिखित परीक्षा के बाद पीईटी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थी को  चयन के बाद 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशनलें औ रसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें