फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS/GD Constable 2022: SSC की MTS और GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को है रिजल्ट का इंतजार, जानें क्या हो सकता है इन दोनों परीक्षाओं का अनुमानित कटऑफ स्कोर

Fri, 04 Feb 2022 05:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

MTS भर्ती 2022 और GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। MTS भर्ती के लिए परीक्षा पांच अक्टूबर 2021 से दो नवंबर और GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 और जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने MTS भर्ती के लिए परीक्षा पांच अक्टूबर 2021 से दो नवंबर 2021 में बीच और GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की थी। आयोग ने इन परीक्षाओं की आंसर की काफी पहले ही जारी कर दी है,लेकिन इनके रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई भी सूचना नहीं दी है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इन परीक्षाओं का रिजल्ट इस जल्द ही जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप SSC की किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

MTS भर्ती में इतना रह सकता है कटऑफ स्कोर : 

MTS परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, प्रश्नों के स्तर तथा रिक्तियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि 18 से 25वर्ष उम्र की श्रेणी में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 85 से 90, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 72 से 77 और STश्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 65 से 70 मार्क्स के बीच रह सकता है। वहीं, 18 से 27 वर्ष उम्र की श्रेणी में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, OBCश्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 75 से 80, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 68 से 72 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 60 से 65 मार्क्स के बीच रह सकता है।

GD कॉन्स्टेबल भर्ती में इतना जा सकता है कटऑफ :

SSC द्वारा GDकॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके कैटेगरी के साथ उनके राज्य पर भी निर्भर करता है। दरअसल इस भर्ती के लिए आयोग राज्यों/क्षेत्रों के हिसाब से अलग अलग कट ऑफ जारी करती है। हालांकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार की GD भर्ती परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 78से 83, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73 से 78, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 63 से 68 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 58 से 62 मार्क्स के बीच रह सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSCकी विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, UPकॉन्स्टेबल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें