फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Lekhpal 2022: पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में इस बार रिक्तियों की संख्या है काफी कम, क्या रिक्तियों की संख्या में वृद्वि है संभव

Fri, 04 Feb 2022 04:47 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए UPSSSC ने अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि,आयोग ने इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द ही कर सकती है। 8085पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं,अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC LEKHPAL FOUNDATION BATCH 2022 की सहायता ले सकते हैं।

रिक्तियों की संख्या हो गई है कम :

राज्य में तकरीबन 6साल के बाद आयोजित होने जा रही लेखपाल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा हो सकती है कि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में काफी कम हो गई है। दरअसल इससे पहले राज्य में लेखपाल की भर्ती 2015 में आयोजित की गई थी और उस समय तकरीबन 13,600 पदों पर भर्ती की गई थी। जबकि,वर्तमान लेखपाल भर्ती के जरिए 8085 पदों पर ही भर्ती की जानी है। साथ ही वर्तमान लेखपाल भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले रहे हैं।

क्या रिक्तियों की संख्या में वृद्धि है संभव :

राज्य में आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के दिमाग में अक्सर यह प्रश्न आता है कि क्या इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या में अभी भी परिवर्तन संभव है। तो अभ्यर्थियों को यह जान लेना चाहिए कि आधिकारिक अधिसूचना के पैरा 5.9 के अनुसार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन संभव है और आयोग इसे जरूरत के हिसाब से बढ़ा या घटा सकती है।

क्या है रिक्तियों का गणित :

लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में राज्य के आरक्षण के नियमों के अनुसार 1690 पद एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 152 पद एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 2174 पद ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए और 798 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। जबकि अनारक्षित पदों की संख्या 3271 है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UP कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें