फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Exam 2022: परीक्षा हो गई है शुरू, इस बार कितने अभ्यर्थी ले रहे हैं CHSL भर्ती में हिस्सा और सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर, जानें यहाँ

Thu, 02 Jun 2022 04:29 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 24 मई से शुरू हो गया है। ये परीक्षा 24 मई से 10 जून के बीच आयोजित की जानी है।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा शुरू हो गई है। इस परीक्षा की शुरुआत 24 मई से हुई है और यह 10 जून तक चलेगी। इसके सफल आयोजन के लिए देशभर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंगअस्सिटेंट (SA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि इस भर्ती के जरिये कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी, इसकी संख्या अभी तक नहीं जारी की गई है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कितने अभ्यर्थी ले रहे हैं इस परीक्षा में हिस्सा :

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली CHSL भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। अगर हम CHSL भर्ती 2021 की बात करें तो विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकइस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 36.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो SSC के सेंट्रल रिजन में आने वाले यूपी और बिहार से इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 11.42 लाख अभ्यर्थियों में आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी CHSL भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।

कितना जा सकता है कटऑफ :

SSC द्वारा इससे पहले आयोजित की गई CHSL भर्ती 2020 के टियर 1 की परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 141.88 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 114.16 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 108.88 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 139.46 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 117.59 मार्क्स गया था। हालांकि इस बार की भर्ती में पिछली भर्ती से कट ऑफ थोड़ा अधिक रह सकता है। दरअसल यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसबार जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 143 से 148 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 116 से 122 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 109 से 114 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 140 से 145 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 119 से 124 मार्क्स के बीच रह सकता है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें