उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अब तक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSP इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन विधानसभा चुनाव के रिजल्ट जारी होने के दो सप्ताह बाद कर सकती है। इस बार यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तकरीबन 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 28 लाख छात्र दसवीं की परीक्षा में तो 24 लाख छात्र बारहवीं की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो,इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से safalta online classes से जुड़ सकते हैं।
2021 में कितने फीसदी छात्र हुए थे पास :
उत्तर प्रदेश में 2021 में दसवीं कक्षा में 99.52 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। 2021 में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 29,96,031 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से 2021 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी और छात्रों का रिजल्ट दूसरे तरीके से तैयार किया गया था। इस साल छात्रों के रिजल्ट में कक्षा 9 के अंको को 50 प्रतिशत तथा कक्षा 10 के प्री-बोर्ड के अंको को 50 प्रतिशत वेटेज दिया गया था।
2017 से 2020 तक कितने प्रतिशत छात्रों ने हासिल की थी सफलता :
2020 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में तकरीबन 83 फीसदी छात्रों ने, 2019 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में तकरीबन 80.07 फीसदी छात्रों ने, 2018 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 75.16 फीसदी छात्रों ने और 2017 में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 81.18फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। गौरतलब है की यूपी बोर्ड देश के सबसे बड़े बोर्डों में से एक है और इसकी दसवीं की परीक्षा में हर साल तकरीबन 25 से 30 लाख छात्र हिस्सा लेते हैं।
सफलता के साथ करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी दसवीं या बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे क्लासेस की सहायता ले सकते हैं। इन क्लासेस के जरिए आपको सभी सब्जेक्ट की कम्पलीट तैयारी के साथ आने वाली परीक्षाओं के लिए रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। आप इन क्लासेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर मार्क्स से पास करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे मार्क्स से पास करने का अपना सपना करें पूरा।