फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2022 : कॉन्स्टेबल भर्ती में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रहने की है उम्मीद, जानें लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थी किए जायेंगे सफल घोषित

Thu, 24 Mar 2022 01:41 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती मेंलाखों अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
UP Police Jobs - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारीहोने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल UPPBPB द्वारा की जाने वाली इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी का चयन नहीं हुआ है और इसी वजह से इस भर्ती में विलंब हो रहाहै। यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB अगले कुछ दिनों के भीतर इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर सकती है और जल्द ही इसकानोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के रिक्त पड़े 26,210 पदों और फायरमैन के 171 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सालेने जा रहे हैं और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch-Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा :

UPPBPB द्वारा इस बार की जाने कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। दरअसल राज्य में लंबे समय के बाद किजा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती से कम हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसभर्ती में तकरीबन 20 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 76 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। हालांकि, UPPBPB ने अभी सिर्फ परीक्षा एजेंसी के चयन के लिए अभ्यर्थियों की संख्या 20 लाख के आस पास रहने की उम्मीद जताई है। अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या की जानकारी इस भर्ती के लिएआवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को किया जा सकता है सफल घोषित :

UPPBPB द्वारा परीक्षा एजेंसी के चयन हेतु जारी किये गए नोटिस में यह जानकारी दी गई है कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा में तकरीबन 85 हजार अभ्यर्थियों को सफलघोषित करके इन्हें PET और PST के लिए बुलाया जा सकता है।  गौरतलब है कि राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने केलिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेसका हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें