उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने काइंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है। वहीं, UPPBPB कोइस भर्ती में 20 लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और उसी हिसाब से इस भर्ती की तैयारी की जा रही है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैंतो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch-Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
स्कोर टाई होने पर किसे मिलेगी नौकरी :
इस भर्ती में 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यह संभव है कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों का एक समान मार्क्स आ जाये। कॉन्स्टेबलकी पिछली भर्ती में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर UPPBPB ने उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी थी, जिनके पास कंप्यूटर में 'ओ' स्तर का प्रमाणपत्र था या प्रादेशिक सेना में न्यूनतम2 वर्ष तक सेवा की हो या NCC का B प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। अभ्यर्थियों का मार्क्स इसके बाद भी समान रहने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी गई थी।अभ्यर्थियों की आयु भी समान होने की स्थिति में वैसे अभ्यर्थी का चयन किया गया था जिनका नाम अल्फाबेट में पहले आता हो। यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल कीवर्तमान भर्ती में भी UPPBPB मार्क्स के टाई होने पर सफल अभ्यर्थी का फैसला इसी नियम से कर सकती है।
क्या हो सकती है चयन प्रक्रिया :
राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण(PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। हालांकि, चयन प्रक्रिया तथा इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियां नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से सामने आ पाएंगी।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकारकर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।