अगर आप स्टाफ नर्स और मेडिकल ऑफिसर की नौकरी खोज रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है। दरअसल, आप वॉक इन इंटरव्यू के जरिए ये नौकरियां पा सकते हैं। कोलकाता सिटी एनयूएचएम सोसाइटी ने मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर पार्ट-टाइम और स्टाफ नर्स की भर्तियां निकाली हैं। ये सारी रिक्तियां अनुबंध के आधार पर हैं और इनमें अभ्यर्थियों की भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगी।मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 17 मई को आयोजित होगी। वहीं, मेडिकल ऑफिसर पार्ट-टाइम के लिए भर्ती 24 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगी।
इसे भी पढ़ें-सरकारी भर्ती : इस सूबे में 2300 से ज्यादा पदों पर मिल रहीं नौकरियां, जानिए पूरी डिटेल
हालांकि स्टाफ नर्स के पद के लिए इंटरव्यू की तारीख अभी जारी नहीं हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट www.kmc.gov.in के जरिए आवेदन फॉर्म डाउनलोज करें और आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी लें।
रिक्तियों का विवरण
चिकित्सा अधिकारी: 50
चिकित्सा अधिकारी (अंशकालिक): 71
स्टाफ नर्स: 205
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri LIVE 2021: इंतजार है सरकारी नौकरी का, तो इन विभागों में करें आवेदन
मेडिकल ऑफिसर पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को हर महीने 60 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, मेडिकल ऑफिसर पार्ट-टाइम के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 24 हजार रुपये एवं स्टाफ नर्स को 25 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी मिलेगी। इन विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न-भिन्न मांगी गई है। मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस की डिग्री और एक साल की इंटर्शिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, स्टाफ नर्स के लिए जीएनएम ट्रेनिंग कोर्स पूरा होना चाहिए।