केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025 के लिए दिल्ली में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती पी.एम श्री केंद्रीय विद्यालय, प्रगति विहार, नई दिल्ली के लिए है और आवेदन प्रक्रिया स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट pragativihar.kvs.ac.in पर चल रही है।
इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 6 मार्च 2025 तक है। उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।
KVS Vacancy 2025: इन पदों पर भर्ती
केवी ने विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिनमें पीजीटी (PGT), टीजीटी (TGT), पीआरटी (PRT) शिक्षक, संगणक अनुदेशक, योग प्रशिक्षक, संगीत और नृत्य प्रशिक्षक, खेलकूद प्रशिक्षक, नर्स, डॉक्टर, काउंसलर, विशेष शिक्षक और कला प्रशिक्षक शामिल हैं।
टीचिंग पदों में, पीजीटी के लिए भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, इतिहास जैसे विषयों में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, टीजीटी के लिए भी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में वैकेंसी है।