फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC JTAACCE Job: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 7200+ पैरा टीचर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें यहां

Thu, 23 Jul 2026 01:03 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC JTACCCE Para Teacher Recruitment 2026:  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 7,299 पैरा टीचर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JSSC JTACCCE Para Teacher Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC JTACCCE Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 7,299 प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (पैरा टीचर) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती झारखंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना 22 जुलाई 2026 को जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 अगस्त 2026 तक चलेगी। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और वैध JTET/CTET प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
 
आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी होने की तिथि 22 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 31 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026
फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026
आवेदन सुधार विंडो 5 सितंबर से 7 सितंबर 2026

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

कक्षा 1 से 5 के सहायक शिक्षक पदों के लिए अभ्यर्थी के पास 12वीं के साथ डीएलएड, बीएलएड या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का JTET या CTET उत्तीर्ण होना आवश्यक है। झारखंड के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने CTET या किसी अन्य राज्य की TET परीक्षा पास की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 6 से 8 के सहायक शिक्षक पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री के साथ B.Ed या समकक्ष प्रशिक्षण और JTET उत्तीर्ण होना जरूरी है। गणित एवं विज्ञान पदों के लिए विज्ञान/इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि, सामाजिक विज्ञान पदों के लिए कला या सामाजिक विज्ञान विषय, जबकि भाषा शिक्षक पदों के लिए संबंधित भाषा में स्नातक डिग्री आवश्यक है।

आयु सीमा के नियम क्या?

पैरा टीचर भर्ती 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सामान्य (UR) और EWS वर्ग के लिए 35 वर्ष, EBC-I और BC-II पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष तथा UR, EWS, EBC-I और BC-II वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष है। वहीं, SC और ST वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को अधिकतम 40 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति दी गई है।
 

देखें नियमित रिक्तियों की सख्या

पद कक्षा रिक्तियां
प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (पैरा) कक्षा 1 से 5 1,909
सहायक शिक्षक (भाषा) कक्षा 6 से 8 1,868
सहायक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान) कक्षा 6 से 8 660
सहायक शिक्षक (विज्ञान एवं गणित) कक्षा 6 से 8 1,664
कुल - 6,101

लंबित (बैकलॉग) रिक्तियां

पद कक्षा रिक्तियां
प्रशिक्षित सहायक शिक्षक कक्षा 1 से 5 847
सहायक शिक्षक (भाषा) कक्षा 6 से 8 19
सहायक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान) कक्षा 6 से 8 248
सहायक शिक्षक (विज्ञान एवं गणित) कक्षा 6 से 8 84
कुल - 1,198
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इसके लिए सामान्य, EWS, OBC और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

इतना मिलेगा वेतन

पद वेतन स्तर वेतन
सहायक शिक्षक (कक्षा 1-5) लेवल-4 25,500 - 81,100
सहायक शिक्षक (भाषा, कक्षा 6-8) लेवल-5 29,200 - 92,300
सहायक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान, कक्षा 6-8) लेवल-5 29,200 - 92,300
सहायक शिक्षक (विज्ञान एवं गणित, कक्षा 6-8) लेवल-5 29,200 - 92,300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें