फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC JMSCCE 2023: झारखंड नगर सेवा आयोग भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Thu, 27 Jul 2023 02:00 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC JMSCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से चल रही झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
JSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC JMSCCE 2023 Last Day: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 27 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर रात 11.59 बजे तक पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2023 तक है। उम्मीदवार 02 से 04 अगस्त 2023 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन

 

JSSC JMSCCE 2023 पदों का विवरण

  • उद्यान निरीक्षक: 12 पद

  • पशु चिकित्सा अधिकारी: 10 पद

  • सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर: 24 पद

  • स्वच्छता पर्यवेक्षक: 645 पद

  • राजस्व निरीक्षक: 164 पद

  • कानूनी सहायक: 46 पद

आवेदन शुल्क

झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

पात्रता मापदंड

  • आयु सीमा: एक अगस्त 2023 को 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • शैक्षिक योग्यता: कानूनी सहायक, राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी और उद्यान निरीक्षक के पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री। स्वच्छता और खाद्य निरीक्षक और स्वच्छता पर्यवेक्षक के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना जरूरी है।

विज्ञापन

JSSC JMSCCE 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब JMSCCE-2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें