फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC JITOCE 2023: झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीयन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Tue, 11 Jul 2023 11:46 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC JITOCE 2023 Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC JITOCE 2023 Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी समय-सीमा नौ अगस्त को रात 11.59 बजे तक है। 

विज्ञापन

इससे पहले, पंजीकरण 23 जून को शुरू होने और 22 जुलाई को समाप्त होने वाले थे लेकिन इसे टाल दिया गया था। झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) 2023 के लिए आवेदन सुधार विंडो 15 अगस्त से 17 अगस्त, 2023 तक खुलेगी। JSSC की ओर से प्रतियोगी परीक्षा JITOCE 2023 के तहत, औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारियों के कुल 904 पद भरे जाएंगे। 

 

JSSC JITOCE 2023 Recruitment पात्रता मापदंड

आयु सीमा : 1 अगस्त 2023 को 21 वर्ष से 35 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईटीआई/ एनसीटी/ डिग्री/ डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) या समकक्ष होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा।

 

JSSC JITOCE 2023 Recruitment के लिए आवेदन करने के चरण

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब JITOCE-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। 
    
    
विज्ञापन

JSSC JITOCE 2023 Recruitment: चयन प्रक्रिया

जेएसएससी औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती के तहत चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें