JSSC Jharkhand Teachers Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से राज्य में जेएसएससी पीआरटी, टीजीटी शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का युवाओं के पास बेहतरीन अवसर है। अगर आप शिक्षक भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है। बता दें कि पहले आवेदन की प्रक्रिया 08 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कुल पदों में से 12868 पद सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के लिए 5469 पद हैं, जबकि छठवीं से आठवीं के लिए 7399 पद हैं।
गैर पारा शिक्षकों के 13,133 पदों में से पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के लिए 5531 पद हैं, जबकि छठवीं से आठवीं के लिए 7602 पद हैं।
झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि प्रत्येक श्रेणी के लिए आयु सीमा अलग-अलग है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाएं।
अब 'एप्लिकेशन लिंक' पर क्लिक करें।
JTPTCCE-2023 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
अब फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
सामान्य, ईबीसी, बीसी-1, बीसी-2 श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि झारखंड राज्य निवासी एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।