फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar STET 2023: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 09 Aug 2023 01:54 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar STET 2023: बीएसईबी की तरफ से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बुधवार 09 अगस्त शाम 04 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
Bihar STET
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar STET 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की तरफ से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बुधवार 09 अगस्त शाम 04 बजे से शुरू होगी। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 तक है।

विज्ञापन

Bihar STET 2023 परीक्षा पैटर्न

एसटीईटी 2023 परीक्षा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर 1 माध्यमिक के लिए और पेपर 2 वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षकों के लिए है।

Bihar STET 2023 परीक्षा शुल्क

सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), पिछड़ा वर्ग (बीसी), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों को पेपर 1 के लिए 960 रुपये और पेपर 1 के लिए 1,440 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित उम्मीदवारों को पेपर 1 के लिए 960 रुपये और पेपर 1 के लिए 1,440 रुपये का भुगतान करना होगा। और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों को पेपर 1 के लिए 760 रुपये और पेपर 2 के लिए 1,140 रुपये जमा करने होंगे।

Bihar STET 2023 परीक्षा पैटर्न

बिहार एसटीईटी 2023 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। परीक्षा में कुल अंक 150 होंगे, जिनमें से 100 लागू विषय से होंगे और 50 शिक्षण और अन्य क्षमताओं पर होंगे। 

विज्ञापन

Bihar STET 2023 ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।

  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।

  • लॉगिन करने के लिए अपने नंबर पर प्राप्त उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म की समीक्षा करें और डाउनलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें