झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के लिए सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 14 फरवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारियों को जानने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं।