JPSC Assistant Engineer Admit Card 2020 : झारखंड लोकसेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल भर्ती परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि जेपीएससी की असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल भर्ती परीक्षा 19 जनवरी, 2020 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियाें में किया जाएगा, पहली पाली सुबह 10.30 से 12.30 तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
यह भर्ती प्रक्रिया झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 542 असिस्टेंट इंजीनियर सिविल और 95 सहायक इंजीनियरिंग मैकेनिकल पदों पर कि जा रही है। इन पदों ऑनलाइन आवेदन 11 नवंबर, 2019 तक चलाई गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।