UPPSC Unani Medical Officer Admit Card 2020
UPPSC Unani Medical Officer Admit Card 2020 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा यूपीपीएससी यूनानी चिकित्सा अधिकारी 2016 स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूपीपीएससी यूनानी चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट 2016 में उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने कॉल लेटर काे डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि UPPSC यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा आयोग द्वारा 22 जनवरी, 2020 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाने वाली है। यह स्क्रीनिंग टेस्ट यूपीपीएससी कैंप कार्यालय, सेक्टर-डी, अलीगंज, लखनऊ में स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके यूपीपीएससी यूनानी चिकित्सा अधिकारी एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं।