फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPSC Notification 2026: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 103 पदों पर होगी भर्ती; जानें यहां

Fri, 30 Jan 2026 11:04 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न सेवाओं में103 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JPSC CSE Notification 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें उप कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला कमांडर सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसमें उप कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला कमांडर, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक नगर आयुक्त/कार्यकारी अधिकारी/विशेष अधिकारी, जेल अधीक्षक और अन्य पद शामिल हैं।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। आयु सीमा जेपीएससी द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगी, जबकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट जैसे पदों के लिए अधिसूचना में बताए गए विशेष शारीरिक और चिकित्सा मानकों को पूरा करना भी आवश्यक होगा।

कैसे होगा चयन?

  • प्रारंभिक परीक्षा (CBT): चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में होती है। यह पहला चरण होता है। इसे स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में लिया जाता है। मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए इसमें पास होना जरूरी है।
  • मुख्य परीक्षा (लिखित): दूसरा चरण वर्णनात्मक परीक्षा होता है। श्रेणीवार तय कट-ऑफ से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चुने जाते हैं।
  • साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण): यह अंतिम चरण होता है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार जेपीएससी के आधिकारिक पोर्टल jpsc.gov.in पर जाएं।
  • वैध व्यक्तिगत विवरणों के साथ एक बार का पंजीकरण (OTR) पूरा करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो और हस्ताक्षर) अपलोड करें आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद इसकी एक कॉपी अपने पास रख डाउनलोड लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें