कुल 103 पदों पर होगी भर्ती
यह परीक्षा झारखंड राज्य सिविल सेवाओं में कुल 103 प्रतिष्ठित पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।
कैसे होगा चयन?
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) यह पहला चरण है और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करना है। परिणाम में केवल क्वालिफाइंग उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं।
- मुख्य परीक्षा (Mains) यह चरण लेखनी परीक्षा (Written Exam) होती है और इसमें विभिन्न विषयों के डेस्क्रिप्टिव प्रश्न होते हैं। मुख्य परीक्षा का स्कोर अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण (Interview / Personality Test): मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाता है।
- इसमें उम्मीदवार की व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता, सामाजिक जागरूकता और संवाद कौशल का मूल्यांकन किया जाता है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के कुल अंकों के आधार पर किया जाता है।