झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार के कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों के इंटरव्यू कॉल लेटर जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में सफल हुए थे, अब साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।साक्षात्कार की तिथि, समय और स्थान संबंध सभी जरूरी जानकारी आपके कॉल लेटर पर अंकित है। साक्षात्कार के लिए जाने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़ें।
बता दें कि यह इंटरव्यू 262 सहायक प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 24 मई, 2019 को सामाप्त कर दी गई थी। जेपीएससी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू कॉल लेटर 2019 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
जेपीएससी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू कॉल लेटर 2019 ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
चरण 3 : अब "सहायक प्रोफेसर ई- इंटरव्यू कॉल लेटर, 2019" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5 : आपका इंटरव्यू कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे डाउनलोड करें।
चरण 6 : अपने इंटरव्यू कॉल लेटर का एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।