आवेदन करने की आयु सीमा 15 से 22 साल है। वहीं SC/ST उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 साल की रियायत और OBC उम्मीदवारों के लिए 3 साल की रियायत तय की गई है। नियुक्तियां चेन्नई में होंगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी। आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी सब्मिट करनी होगी। 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस कैंडिडेट्स इंडियन पोस्टल ऑर्डर के जरिए भर सकते हैं।
वहीं SC/ST/PWD और महिला उम्मीदवारों को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं भरनी होगी। कैंडिडेट्स को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए एप्लिकेशन फॉर्म के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टिड फोटोकॉपी इस पते पर भेजेंः कार्यशाला कार्मिक अधिकारी, ऑफिस ऑफ चीफ वर्कशॉप मैनेजर, कैरिज एंड वैगन वर्क्स, दक्षिणी रेलवे, अयनवरम, चेन्नई -600023। एप्लिकेशन फॉर्म आप वेबसाइट
www.sr.indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।