स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (मध्य प्रदेश, सब रीजन, रायपुर) ने समूह 'बी' और 'सी' के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में ड्रॉफ्ट्समैन, वरिष्ठ तकीनीक सहायक, टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट, टेक्सटाइल डिजाइनर आदि शामिल हैं।
विज्ञापित पदों की कुल संख्या 10 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता और अनुभव को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होना आवश्यक है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को न्यूनतम 9,300 रुपये और अधिकतम 34,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।