पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब सिविल सेवा, तहसीलदार, एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर, ब्लॉक डेवलेपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर, फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर ऑफिसर आदि पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये हैं।
इन सभी पदों पर कुल रिक्तियों की संख्या 101 है। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों का किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है।
इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।